CG NewsRaigarh Newsरायगढ़
परम्परागत आस्था के साथ प्रारम्भ हुआ चैत्र नवरात्र महोत्सव

घरघोड़ा । शक्ति की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र महोत्सव नगर में परम्आपरागत आस्था के साथ प्रारम्भ हुआ ।घरघोड़ा के श्रद्धा एवं आस्था के केंद्र मंदिरों मे माँ भगवती की पूजा आराधना “या देवी सर्वभूतेषु…..”के साथ आस्था के दीप प्रज्ज्वलन मध्य आराध्य देवियों की पूजन हवन प्रारम्भ हुआ । नगर मे हिंदी नववर्ष पर लोगों ने उत्साह जनक वातावरण में नव वर्ष एवं नवरात्र पर्व का शुभारम्भ किया |विजय पंडा ने बताया की वासंतीक नवरात्र महापर्व :2026 के दौरान महाष्टमी 26 मार्च गुरुवार एवं महानवमी 27 मार्च शुक्रवार को उत्साह उमंग आस्था श्रद्धा के साथ मनाया जावेगा ।
