CG Newsबलौदा बाजार

संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती ग्राम पंचायत मोहतरा (ह) में बड़े धूम धाम से मनाया गया

मोहतरा । छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू के आदेशानुसार हर जिला तहसील,परिक्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र में तेली समाज की कुलदेवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन 15 मार्च को किया गया था

इस आदेश का पालन करते हुए साहू समाज संघ तहसील टुण्ड्रा के ग्राम पंचायत मोहतरा में यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें माता कर्मा जी की आरती के साथ कीर्तन भजन कर ग्राम भ्रमण किया गया साथ ही साथ खिचड़ी भोग प्रसाद वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के अध्यक्षता नरेंद्र साहू अध्यक्ष साहू समाज ग्रामीण के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपाल साहू अध्यक्ष साहू संघ तहसील टुण्ड्रा, बाला राम साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष,भोज राम साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मीन साहू महिला उपाध्यक्ष, ममता साहू सचिव ,शिव साहू अध्यक्ष साहू संघ परिक्षेत्र हसूवा, द्विउपाध्यक्ष प्रेम लाल साहू , जयंती साहू , द्वि संगठन सचिव जीधन साहू , विजय कुमार साहू , व सभी सामाजिक सौजन्यगढ़ की उपस्थित में संपन्न हुआ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button