Raigarh News

*समाज कल्याण विभाग की पहल से 10 बुजुर्गों की आंखों की रोशनी लौटी, एम्स में हुआ सफल सर्जरी

*समाज कल्याण विभाग की पहल से 10 बुजुर्गों की आंखों की रोशनी लौटी, एम्स में हुआ सफल सर्जरी

*अटल वयो अभ्युदय योजना से बुजुर्गों को मिला सम्मान*

समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अंतर्गत वरिष्ठजनों के कल्याणार्थ संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत् जिले के चिन्हित 10 बुजुर्गों का मोतियाबिंद की सफल सर्जरी प्रदेश के प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स रायपुर में किया गया। सर्जरी के बाद सभी बुजुर्गों की आंखों की रोशनी में उल्लेखनीय सुधार आया है।
कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौजे के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा जिला स्तर पर मोतियाबिंद से प्रभावित बुजुर्गों को चिन्हित करते हुए सर्जरी के लिए आवश्यक शारीरिक परीक्षण,शुगर, बीपी की जांच तथा दस्तावेजी औपचारिकता पूरी करने के बाद बुजुर्गों की काउंसलिंग करवाई।
स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से चिन्हित बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा विशेष बस परिवहन की व्यवस्था करके अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर ले जाया गया। जहां एम्स के चिकित्सकों आधुनिक उपचार पद्धति द्वारा सभी 10 बुजुर्गों की मोतियाबिंद कैटरेक्ट की सफल सर्जरी की गई।
सर्जरी के बाद सभी बुजुर्गों को दवा आदि दी जाकर नियमित फॉलोअप भी किया जा रहा। विभाग द्वारा चिन्हित बुजुर्गों के उपचार, परिवहन तथा उनके सहयोगियों के लिए भोजन और ठहरने की संतोषप्रद व्यवस्था की ।
बुजुर्गों के सम्मान जनक जीवन स्तर की प्राप्ति के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना वरदान साबित हो रही है। जिलेवासियों ने समाज कल्याण विभाग की इस योजना की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button