Raigarh News

अशोका पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई होली

अशोका पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई होली

सारंगढ़ अशोका पब्लिक स्कूल में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।विद्यालय के हॉस्टल में निवासरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रंगों के त्योहार होली के इस शुभ अवसर पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।घर से दूर होकर भी आज सभी बच्चों व शिक्षकों ने विद्यालय में घर जैसे माहौल के बीच होली का त्योहार मनाया।होली मनाने के पश्चात सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने एक साथ मिलकर ग्राउंड में भोजन किया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button