Raigarh News

जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम जबलपुर में मकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद कर लिया है।
प्रार्थी उदयराम पटैल पिता स्व. आशाराम पटैल उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर द्वारा 28 फरवरी को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह मशरूम उत्पादन का कार्य करता है और 26 फरवरी को अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बिलासपुर कार्य से गया हुआ था। 28 फरवरी की रात्रि करीब 1 बजे घर वापस आने पर देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था तथा कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने का हार, सोने का झूमका सेट, चांदी का पायल, चांदी की अंगूठियां, चांदी की मूर्ति तथा नगदी रकम 1,50,000 रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ं), 331(4) ठछै कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच शुरू की गई। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना और साक्ष्यों के आधार पर संदेही जितेन्द्र कुमार डनसेना पिता डोलनारायण डनसेना उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसे हार गया था, जिसके कारण पैसों की आवश्यकता होने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गए सोने का हार एवं झूमका कुल वजन करीब 25 ग्राम कीमती 3,50,000 रुपये, चांदी का पायल, अंगूठी एवं सिक्का कुल वजन 93 ग्राम कीमती 31,000 रुपये तथा नगदी रकम 1,030 रुपये बरामद कर जप्त किया गया। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 3,81,000 रुपये है।
मामले में आरोपी जितेन्द्र कुमार डनसेना को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button