Raigarh News

*होली में बरतें आवश्यक सावधानी:-डा निराला

*होली में बातें आवश्यक सावधानी*। सारंगढ़# फाल्गुन पूर्णिमा को मनाए जाने वाले एक महत्वपूर्ण त्यौहार है त्यौहार एक दिन पूर्व ही होलिका दहन से शुरू हो जाता है इसे होगिकोत्सव ,बसंतोत्सव रंगोत्सव के रूप में भी जाना जाता है *पौराणिक कथाएं* कहा जाता है कि हिरणुकश्यप अपनी बहन जिसे आग में न जलने का वरदान था अपने भाई के आज्ञानुसार अपने भतीजे को गोद में लेकर आग में बैठी लेकिन हिरण्यकश्यप की बहन आग में जल गई लेकिन जिसे मारना चाहता था वह सकुशल रहा क्योंकि उसका पुत्र विष्णु भक्त था सत्य की जीत हुई बुराई हार गई *श्रीकृष्ण जी की गोपियों के साथ* रंगोत्सव खेलने की कथाएं भी प्रचलित है आज भी ब्रज की होली चर्चित है *बसंतोत्सव* ऋतु परिवर्तन होता है इस कारण इसे बसंतोत्सव के रूप में जाना जाता है किसानों की द्वितीय फसल पक कर तैयार होता इसकी भी खुशी रहती है *रीति रिवाज* होली के पूर्व रात्रि को होलिका की पूजा की जाती है अगले दिन रंग गुलाल के साथ रंगोत्सव मनाया जाता है इस दिन तरह तरह के मिष्ठान बनाई जाती है लोग एक दूसरे को रंग लगाते है गिले शिकवे भूल जाते है एक दूसरे को घर में बनी मिष्ठान खिलाते है और खुशियां मनाते है *सावधानियां* होली के दिन उपयोग में लाई जाने वाले रंग जो केमिकल से बनता है जिसमे मैटेलिक पार्ट ,इंडस्ट्रियल पार्ट ,कपड़ों के रंग आदि मिले होते है अनेकों व्यक्तियों को केमिकल मिश्रित रंगों से एलर्जी होता है शरीर में लगाए जाने के बाद जलन, खुजली ,लालिमा ,चकत्ते आदि निकल जाते है कई लोग अस्थमा के मरीज होते है केमिकल से बनी रंगों के कण नाक के माध्यम से फेफड़े तक पहुंच जाती है और अनेकों लोगको आस्थामिक अटैक आता है कई बार रंग गुलाल आंख में पड़ जाता है कही जलन ,खुजली और आंख में लालिमा हो जाता है इस कारण रंग गुलाल को सावधानी पूर्वक लगाए किसी को एलर्जी हो तो जबरजस्ती न लगाए ,आंख और नाक में न पड़े इसका ध्यान रहे यदि आंख में पड़ जाए तब साफ पानी में आंख को धोएं निकल जाए तो ठीक है इसे रगड़े नहीं सीधे नेत्र चिकित्सक से संपर्क करे या पास के नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करे *हर्बल गुलाल* यथा संभव हर्बल गुलाल का उपयोग करे जिसमे कोई केमिकल नहीं होता आमतौर पर ये टेसू के फूल , पालक पत्ती जैसे वनस्पति से बनाया जाता है कई लोग नशे की स्थिति में मिट्टी गोबर आदि को लगाते है ये ठीक नहीं है यहां बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है कई लोग होलिका दहन के पश्चात नंगे पैर आग में चलने का प्रयास करते है ये भी ठीक नहीं है। होलिकोत्सव एक उल्लास ,उत्साह ,उमंग का त्यौहार है किसी भी प्रार से किसी को नुकसान नहीं हो ऐसा प्रयास करना चाहिए कुछ लोग अत्यधिक नशे की स्थिति में अश्लील भाषा का प्रयोग करना ,जबरजस्ती रंग गुलाल लगाना ठीक नहीं है *फाग गीत* शाम के समय सभी लोग एक जगह एकत्र होकर फाग गीत गाते है रंग गुलाल लगाते है और उत्साह उमंग के साथ होली को मनाते है फाग गीत का विशेष महत्व है। कई बार लोग हरे भरे वृक्ष को काट देते है या किसी के लकड़ी को होली में डाल देते है ये ठीक नहीं है किसी भी प्रकार से शासकीय या निजी संपत्ति का नुकसान नहीं करनी चाहिए अभद्र भाषा का प्रयोग किसी के लिए न करे फूहड़ गाना न बजाए न गाए कई बार नशे की स्थिति में तेज वाहन चलाते है तीन तीन लोग सवार होकर वाहन चलाते दिखते है ये भी ठीक नहीं है होलिकोत्सव एक सादगी ,भाईचारा का त्यौहार है हमें शांति पूर्वक सावधानी के साथ होली को मनाना है *चिकित्सकीय सहायता* *किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति या चिकित्सकीय सहायता के लिए जिले की सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ,जिला अस्पताल सारंगढ़ में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी चिकित्सा कर्मी आपके सेवा में उपलब्ध रहेगी आपसे भी सकारात्मक सहयोग अपेक्षित रहेगी

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button