Raigarh News
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अनुसूचित जाति आश्रम बासीनबहरा का औचक निरीक्षण किया,मिली भारी अनियमितता, जिला सीईओ ने किया जांच व कडी कार्यवाही सी अनुशंसा
सारंगढ़ आज जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने अनुसूचित जाति आश्रम बासीनबहरा का औचक निरीक्षण निया जहाँ उनके साथ जिला पंचायत सीईओ बर्मन व सहयक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुखदेवे व जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल व जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज मौजूद रहे व जांच में भारी अनियमिताएं पाई गई व पंजी में दर्ज उपस्थिति से काफी कम छात्रों की उपस्थिति रही जिस पर कार्यवाही सी अनुशंसा करते हुए सीईओ ने कडी कार्यवाही के निर्देश देते हए प्रतिवेदन सहायक आयुक्त को सौंपा है।
