Raigarh News

सरसीवां में होली पूर्व शांति समिति की बैठक, भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने निमंत्रण नहीं देने की लगाया आरोप

सरसीवां में होली पूर्व शांति समिति की बैठक, भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने निमंत्रण नहीं देने की लगाया आरोप
सरसीवां। होली पर्व के मद्देनज़र सरसीवां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर चर्चा की गई।
हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आपसी समन्वय और बेहतर व्यवस्था बनाई जा सके।
बताया जा रहा है कि बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई, जिसमें विभिन्न समाज प्रमुखों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से भविष्य में सभी पक्षों को सूचना देकर आमंत्रित करने की मांग की है, जिससे त्योहारों के दौरान बेहतर तालमेल स्थापित हो सके।
पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button