Raigarh News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर तीन सूत्रीय मांगे पूर्ण करने की मांग किया, मांगे पूरी ना करने पर नौ मार्च को विधानसभा घेराव

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर तीन सूत्रीय मांगे पूर्ण करने की मांग किया
मांगे पूरी ना करने पर नौ मार्च को विधानसभा घेराव

सारंगढ़ ।तहसील कार्यालय के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने कहा है कि महिला बाल विकास के योजना को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने घर घर गांव गांव और शहर शहर तक पहुंचाने का काम किया है, साथ ही एसआईआर के कार्य कोविंड महामारी , निर्वाचन कार्यों में भी हमारी अहम भूमिका रही इसके बाद भी हमेम  सामाजिक सुरक्षा-बुढ़ापे की सहारा के लिये समाजिक सुरक्षा के रूप में सेवा निवृत्ति व आकस्मिक मृत्यु पर एक मुश्त ग्रेज्युवेटी/मासिक पेशन और समूह बीमा का लाभ अब तक नही दिया गया। इसके लिए नीति बनाई जावे । आंगन बाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका संयुक्त मंच के प्रान्तीय आह्वान पर ध्यान आकर्षण करने हेतु छग के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो मे दिनांक 26 व 27 फरवरी 26 दो दिवस काम बंद कर सभी जिलो मे धरना रैली प्रदर्शन कर ज्ञापन दिये । 8 मार्च तक मांगो की पूर्ति नही होने की स्थिति में संयुक्त मंच द्वारा आंदोलन को विस्तार करते हुये दिनांक 9 मार्च  को एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सहायिकाओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने की बात भी कही है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button