Raigarh News

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला सम्पन्न

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 21 फरवरी 2026
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला कार्यशाला का सफल आयोजन आज भाजपा जिला कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल के अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि सुभाष जालान के आतिथ्य में दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् व राजकीय गीत के साथ हुआ। प्रशिक्षण महाभियान का सफल संचालन जिला महामंत्री द्वारिका साहू द्वारा की गई जिसमें जिला प्रशिक्षण योजना बैठक को पांच अलग अलग सत्रों में संपन्न हुई जहां मुक्त वक्ता के रूप में खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही सुभाष जालान पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष व सचिन गुप्ता सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए जहां संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्य विस्तार, आगामी अभियान की रणनीति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को आत्मसात करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य करना है। प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने, टीम वर्क को सुदृढ़ करने तथा अनुशासन के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग एवं जनसंपर्क अभियान को गति देने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button