Raigarh News

कमलानगर में भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन,भगवान वास्तव में भक्तों के बस में होते हैं–राधिका किशोरी

कमलानगर में भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन

सारंगढ़ विगत कुछ दिनों से कमला नगर में सिदार परिवार द्वारा भव्य श्री शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे श्रीधाम वृन्दावन से विशेष रूप से पधारी साध्वी राधिका किशोरी के मुखारविंद से आज की कथा में श्री बांके बिहारी जी को हर रोज एक मिस्ठान दुकान के पंडितजी द्वारा लड्डू चढ़ाने तथा एक दिन भूल जाने से स्वयं बांके बिहारी का मंदिर से बाहर आकर कंगन गिरवी रखकर लड्डू खाने व बाद में पुजारी द्वारा कंगन मंदिर से चोरी होने जो कंगन उसी दुकान में मिलने से यह प्रमाणित होता है की भगवान वास्तव में भक्तों के बस में होते हैं। वहीं आगे उन्होंने हनुमान जी के जन्म की कथा के बारे में बताया की जब समुद्र मंथन  के समय असुरों ने अमृत कलश छीन लिया तो भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया उस रूप का आकर्षण इतना तीव्र था की असुर तो असुर स्वयं भोलेनाथ उन पर मोहित  हो गए और इसी से जो भोलेबाबा का वीर्य स्खलन हुआ उसको वायु देव ने माता अंजना के गर्भ में डाल दिया जिससे हनुमान जी का जन्म हुआ। आज की कथा में दुर्गा मंदिर के पुजारी नवजीत उपाध्याय,घनश्याम बंसल व जजमान राम प्रकाश कन्हैया सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button