CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

अन्य पिछड़ा वर्ग छात्राओं के लिए छात्रावास की मांग

छत्तीसगढ़ कोलता समाज के जिला अध्यक्ष ललित साहा ने सीएम से की मांग 

रायगढ़। बीते 14 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सर्किट हाउस रायगढ़ में सभी समाज के प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट और रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भी भेंट किया गया। भेंट मुलाकात के दौरान ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ कोलता समाज के जिला अध्यक्ष ललित साहा ने अन्य डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग छात्राओं के लिए शासकीय छात्रावास की मांग किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने उचित मांग समझकर आश्वासन दिया है। भेंट मुलाकात में ललित साहा के साथ छत्तीसगढ़ कोलता समाज के विलिस गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, कार्तिकेश्वर भोई कोषाध्यक्ष, सफेद गुप्ता एवं अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button