मुस्लिम समाज के लोगों को तीर्थयात्रा पर ले जाने व मुस्लिम समाज भवन की मांग

रायगढ़। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र व मदरसा प्रकोष्ठ के विभाग संयोजक चिंटू साबरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को भी तीर्थयात्रा पर ले जाने व मुस्लिम समाज के लिए भवन निर्माण की मांग की है।
श्री साबरी ने बताया कि मुस्लिम समाज के पूर्व में तीर्थ योजना के अंतगत बुजुर्गों को अजमेर शरीफ सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर ले जाया जाता था, जो कि बंद कर दिया गया है। इसी विषय को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें समाज के बुजुर्गों को अजमेर शरीफ. नागपुर ताजबाग. हाजी अली दरगाह मुंबई तीर्थ यात्रा चालू करने की मांग की गई है। साथ ही शहर में मुस्लिम समाज के लिए एक बड़े भवन की भी मांग उन्होंने की है, वर्तमान में रायगढ़ में एक भी मुस्लिम समाज का भवन नहीं है, जहां शादी-ब्याह जैसे बड़े कार्यक्रम किया जा सके। इस विषय से भी सीएम साहब को अवगत कराया गया । उन्होंने सभी समाज के बुजुगों और विकलांगों के पेंशन में बढ़ोतरी के लिए भी चर्चा की। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच यह एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करता है।
