CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

मुख्यमंत्री का रायगढ़ के लाल मैदान में आत्मीय स्वागत

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे। शहर के डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान गजमार पहाड़ी के पीछे स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती में हिस्सा लिया और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मां महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


इस आध्यात्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विजय केडिया, कौशलेष मिश्रा, पवन शर्मा, कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रविभूषण शास्त्री ने बताया कि इस भव्य मंदिर की आधारशिला वर्ष 2017 में रखी गई थी, जिसका निर्माण कार्य 2023 में पूर्ण हुआ और दिसंबर माह के शुभ मुहूर्त में यहाँ प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। मंदिर की विशेषता इसकी अद्वितीय मूर्तियां हैं, जहाँ माँ तारा, काली, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बगुलामुखी, मातंगी और माँ कमला जैसी 10 महाविद्याएं विराजमान हैं। इनके साथ ही माँ विमला, माँ मंगला और भैरव बाबा की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं।

मुख्यमंत्री रायगढ़ पहुंचे, लाल मैदान में आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे। शहर के डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


लाल मैदान पहुंचने पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विजय केडिया, कौशलेष मिश्रा, पवन शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे तथा नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button