सारंगढ़ जिला योग समिति की बैठक संपन्न
सारंगढ़ जिला योग समिति की बैठक संपन्न 
सारंगढ़ गुरुवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर सारंगढ़ में प्रार्थना कक्ष में पूरे जिले से आए हुए योग समिति एवं शिशु मंदिर के द्वारा संयुक्त बैठक में रायगढ़ से आए हुए संजय अग्रवाल जिनका की0 पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ राज्य में कोषाध्यक्ष का दायित्व है उन्होंने सभा को संबोधित किया एवं योग के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की साथ ही योग के महत्व को बताया उक्त बैठक में जिले से सुभाष पटेल ,महेंद्र अग्रवाल, हेमंत साहू, त्रिलोकचंद ,घनश्याम बंसल , प्राचार्य शिशु मंदिर आदि ने संबोधित किया एवं महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की साथ ही काफी दूर-दूर से आए सरिया, बरमकेला,भटगांव ,सरसींवा, सारंगढ़ आदि स्थानों से योग समिति के प्रशिक्षक काफी संख्या में पधारे थे एवं भविष्य में होने वाले कई योजनाओं पर चर्चा हुई ।*कार्यक्रम में स्वागत भाषण सुभाष पटेल के द्वारा एवं धन्यवाद समापन कार्यक्रम महिंद्रा अग्रवाल के द्वारा किया गया ।
