CG NewsCrime NewsRaigarh Newsरायगढ़

मुनुंद बाजार चौक में गांजा बेचने ग्राहक तलाशते आरोपी पकड़ाया, 800 ग्राम गांजा जप्त

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी,ग्राहक तलाशते आरोपी को रंगे हाथ छाल पुलिस ने पकड़ा 

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना छाल पुलिस ने आज क्षेत्र में गांजा पुड़िया बेचने वाले आरोपी प्रदीप त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

छाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुनुंद निवासी प्रदीप त्रिपाठी बाजार चौक मुनुंद के पास थैले में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप त्रिपाठी बताया तथा झोले में गांजा रखा होना स्वीकार किया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 8,800 रूपए) तथा गांजा बिक्री की नगद रकम 4,250 रूपए जप्त की गई। इस प्रकार कुल13,050 की जप्त की गई। आरोपी प्रदीप त्रिपाठी पिता बसंत त्रिपाठी, उम्र 44 वर्ष, निवासी मुनुंद दुर्गा चौक, थाना छाल जिला रायगढ़ (छ.ग.) के विरुद्ध थाना छाल में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक मदन पटले, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक सतीश जगत, भगवती प्रसाद लक्ष्मे एवं महिला आरक्षक एमरेंसिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिले में गांजा व अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button