CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

छठ महापर्व हमारी परंपरा, हमारी संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : ओपी चौधरी 

छठ घाट पहुंचकर संध्या अर्घ्य में शामिल हुए रायगढ़ विधायक 

रायगढ़। रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज कयाघाट, जूटमिल रायगढ़ स्थित छठ घाट पर पहुंचकर संध्या अर्घ्य में सम्मिलित हुए और सभी श्रद्धालुओं को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ओ.पी. चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व केवल एक पर्व नहीं है, यह हमारी परंपरा, हमारी संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। घाट पर सैकड़ों व्रती माताओं-बहनों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरा घाट छठी मइया के गीतों, दीपों और आस्था की रोशनी से जगमगा उठा। व्रतियों के चेहरे पर कठिन उपवास के बाद भी अद्भुत तेज और संतोष था।


उन्होंने कहा कि छठ में न कोई जात-पात है, न कोई ऊंच-नीच। सब एक घाट पर, एक साथ, एक सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यही भारत की असली एकता है। बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक, पूरे देश में छठ ने लोगों को जोड़ने का काम किया है। रायगढ़ के कयाघाट में जिस तरह हजारों लोगों ने अनुशासन और भक्ति के साथ पर्व मनाया, वह वास्तव में काबिले तारीफ है।
ओ.पी. चौधरी ने कामना करते हुए कहा छठी मइया सभी के परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। किसानों की फसल अच्छी हो, युवाओं को रोजगार मिले और रायगढ़ निरंतर विकास की ओर बढ़े।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button