Raigarh News

सारंगढ़  : जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह के मार्गदर्शन में कटेली समिति में धान खरीदी का शुभारंभ, प्रथम किसान बने भैजनार निवासी दिलीप सिंह ठाकुर

सारंगढ़  : जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह के मार्गदर्शन में कटेली समिति में धान खरीदी का शुभारंभ, प्रथम किसान बने भैजनार निवासी दिलीप सिंह ठाकुर

*बोइरमाल, 15 नवंबर 2026।*
जनपद अध्यक्ष *श्रीमती ममता राजीव सिंह* के मार्गदर्शन में कटेली सोसाइटी के अंतर्गत बोइरमाल धान खरीदी केंद्र में शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया।

काटेली सोसाइटी श्रीमती ममता राजीव सिंह के जनपद क्षेत्र अंतर्गत ही आता है। उन्होंने काटेली समिति को निर्देश दिया है कि खरीदी के समय किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने समिति प्रबंधन को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि तौल में पूरी पारदर्शिता रखी जाए, किसानों से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था / परेशानी न हो और भुगतान समय पर कराया जाए।

शुभारंभ के अवसर पर समिति के *प्रथम किसान ग्राम भैजनार निवासी दिलीप सिंह ठाकुर* बने। केंद्र पहुंचने पर उनका माला पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। इसके बाद उनके धान की तौल कर खरीदी की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर *समिति अध्यक्ष खिकलाल साहू, प्रबंधक निलेश जायसवाल* सहित मुकेश साहू, दिलीप पटेल, भोजराम, पुरन्दर, गनपत, प्रेमबाई, रामदास सरपंच, सरपंच, सुजाता सिंह, कार्तिक साहू, श्यामलाल, सुरीतराम साहू, गप्पू सेठ, खगेश राम, संतोष, महादेव, परदेशी एवं समस्त किसान बंधु उपस्थित रहे।

शुभारंभ के मौके पर केंद्र में किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसानों ने जनपद अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सुचारू खरीदी होने की उम्मीद जताई।

*#बोइरमाल #काटेलीसमिति #धानखरीदी #भैजनार #जनपदअध्यक्ष*

—

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button