CG Newsरायपुर

CG News : भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी 15 नवम्बर को आएंगीं धरमजयगढ़, प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू पहुँचे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी कल 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ पहुँचेंगीं। वे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगीं।

भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी के मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी कार्यक्रम में शामिल होने धरमजयगढ़ आएंगीं। श्री रोहरा ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी श्री सिद्धार्थ शंभू शनिवार (14 नवम्बर) को ही धरमजयगढ़ पहुँच गए हैं एवं कार्यक्रम स्थल का लगातार जायजा ले रहे हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button