Raigarh News

शांति निकेतन स्कूल सालर में भव्य दीपावली उत्सव, राम दरबार की मनमोहक झांकी ने जीवंत किया अयोध्या आगमन का दृश्य

शांति निकेतन स्कूल सालर में भव्य दीपावली उत्सव, राम दरबार की मनमोहक झांकी ने जीवंत किया अयोध्या आगमन का दृश्य

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय रहे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं का स्कूल परिवार ने किया आत्मीय स्वागत एवं सम्मान

सालर। शांति निकेतन स्कूल सालर में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी सहित राम दरबार की आकर्षक झांकी ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष परम सम्माननीय श्री संजय भूषण पांडेय जी उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री भुवन मिश्रा जी, जिला पंचायत सभापति श्री हरिहर जायसवाल जी एवं श्री मनोज मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया।

विद्यालय का परिसर भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन यहां आयोजित कार्यक्रम की भव्यता, बच्चों की प्रस्तुति और विद्यालय परिवार की मेहनत ने सभी को प्रभावित किया। विशेष रूप से भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी की सुंदर झांकी ने ऐसा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया, मानो भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या वापस लौटे हों और पूरी अयोध्या नगरी दीपोत्सव मनाकर उनका स्वागत कर रही हो।

झांकी और दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं राममय हो उठा। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को ऐसा प्रतीत हुआ मानो वे स्वयं त्रेतायुग में पहुंचकर भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और दीपावली उत्सव के साक्षी बन रहे हों।

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, धार्मिक परंपराओं एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रति आस्था और सम्मान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शांति निकेतन स्कूल सालर का यह आयोजन इस बात का सुंदर उदाहरण रहा कि किसी कार्यक्रम की भव्यता उसके परिसर के आकार से नहीं, बल्कि आयोजकों की सोच, समर्पण, मेहनत और बच्चों की प्रतिभा से निर्धारित होती है। कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों के मन में दीपावली की यादगार छाप छोड़ी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button