Raigarh News

राज्य शासन के निर्देश पर विशेष ग्राम सभाओं में होगा किसान पंजीयन और फसल विवरण का सत्यापन 3 से 7 नवंबर तक ग्राम पंचायतों में पंजीकृत किसानों और खसरा नंबरों की सूची का होगा वाचन

 

बिलाईगढ़ में प्रत्येक सोमवार दोपहर 12 बजे होगा जनदर्शन

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कार्यालय में होगी आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 4 नवंबर 2026। आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रशासन और जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से बिलाईगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में प्रत्येक सोमवार जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जनदर्शन दोपहर 12 बजे से होगा। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिलाईगढ़ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

जनदर्शन में नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर विभागीय अधिकारी आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई करेंगे। इससे नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और मामलों पर समन्वित रूप से कार्रवाई की जा सकेगी।

निर्देश के पालन में पुलिस, लोक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत, राजस्व, नगरीय निकाय, वन, शिक्षा, खाद्य, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनदर्शन में उपस्थित रहने कहा गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनने और प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button