Raigarh News

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के सुअवसर पर भारतीय किसान संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा ग्राम नौरंगपुर में विशाल स्वस्थ शिविर का आयोजन

सारंगढ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के सुअवसर पर भारतीय किसान संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा ग्राम नौरंगपुर में विशाल स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया जहां आस पास के सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया जिसमें बच्चों के डॉक्टर अमित पटेल , डॉक्टर कुंती नायक महिला एवं निश्चेतना परामर्श, डॉक्टर पी. आर. कुर्रे नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं डॉक्टर नकुल चौरंगे सामान्य रोग सलाहकार ने अपना बहुमूल्य समय दिया, जिसमें भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ ग्रामपंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण पटेल,डॉक्टर श्रीराम पटेल ,प्रताप पटेल और अमन पटेल विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस आयोजन के संबंध में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष  सीताराम पटेल  और युवा प्रमुख  सुमन्त कुमार पटेल ने कहां की “भारतीय किसान संघ इस तरह के आयोजन कृषक समाज को स्वस्थ रखने का पहल है यदि हमारा कृषक समाज स्वस्थ रहेगा तो ही देश समृद्धि के लक्ष्यों को हासिल कर सकता है क्योंकि हमारे समाज की रीढ़ कृषक समाज है”

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button