वोट चोरी बचाओ लोकतंत्र बचाओ:-कांग्रेस,नाना पटोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई प्रेस वार्ता
सारंगढ़ आज दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता लिया जिसमें नाना पटोले ने कहा कि भाजपा ने पूरे भारतवर्ष की महान लोकतान्त्रिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है और चुनाव आयोग भी उन्ही के इशारे पर कार्य कर रहा है। नाना पटोले पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान में महाराष्ट्र में विधायक हैं ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं आरोप नहीं लगा रहा वस्तु स्थिति से अवगत करा रहा हूं वहीं पत्रकारो के प्रश्न कि जहां कांग्रेस की सरकार है वहां क्या चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली सही है तो नाना पटोले ने कहा कि भाजपा व चुनाव आयोग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है जिसमें जानबूझकर कुछ जगहों को छोडा दिया गया है इस अराजकता और हिटलरशाही का देशव्यापी विरोध किया जाएगा जिसके लिए दिल्ली कूच करने मैं आप सभी से आव्हान करता हूं। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन विधायक गण उत्तरी जांगडे कविता लहरे रामकुमार यादव नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे सूरज तिवारी पूर्व विधायक प्रकाश नायक रमेश खूंटे लता जाटवर अजय बंजारे पद्मा मनहर घनश्याम मनहर महेश नायक राम नाथ सिदार राकेश पटेल राकेश जाटवर सरिता गोपाल राजू यादव सहित अन्य कई कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।
