Raigarh News

राजपूत समाज ने किया भूमि पूजन,विधायक, नगर पालिका व जनपद अध्यक्ष हुए शामिल

राजपूत समाज ने किया भूमि पूजन,विधायक, नगर पालिका व जनपद अध्यक्ष हुए शामिल

सारंगढ़ आज शाम राजपूत समाज ने भवन निर्माण हेतु आबंटित भूमि पर आज भूमि पूजन का आयोजन किया जिसमें विधायक उत्तरी जांगडे जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण मालाकार विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे सीपीएम कालेज संचालक किरण जायसवाल प्राचार्य विभावरी सिंह ठाकुर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक थवाईत राजकमल अग्रवाल गोलू  इत्यादि मंचस्थ रहे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे ने कहा कि एक प्रमुख राजपूत समाज ने भवन निर्माण हेतु  कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यदि उन्हें दुबारा नगरपालिका अध्यक्ष का अवसर मिलता है तो वे राजपूत समाज को बाऊंड्री वाल व प्रथम तल निर्माण हेतु आवश्यक राशि की स्वीकृति हेतु आश्वासन दिया वहीं विधायक उत्तरी जांगडे ने कहा कि आज मुझे हमारे एक प्रमुख राजपूत समाज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होकर गर्व महसूस हो रहा है तथा विधायक को भवन हेतु स्वीकृत राशि के लिए राजपूत समाज की ओर से आभार जताया गया वहीं सभी अतिथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। मंच संचालन राजीव ठाकुर ने किया कार्यक्रम में यशवंत ठाकुर राजू ठाकुर दुर्गा ठाकुर संगीत ठाकुर समीर ठाकुर रामेश्वर सिंह राजपूत रवि ठाकुर सोमेंद्र ठाकुर जग्गू ठाकुर सोनू ठाकुर पिंटू ठाकुर विवेक ठाकुर सहित अन्य कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button