CG NewsRaigarh Newsरायगढ़
Raigarh News : एनटीपीसी लारा में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान की दिशा में एक और कदम

रायगढ़। एनटीपीसी लारा द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत रेंगालपाली स्कूल में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए मासिक धर्म के दौरान आवश्यक स्वच्छता सामग्री की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर रेखा ठाकुर, अध्यक्ष, PMS, सहित PMS के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं एनटीपीसी लारा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की सुविधा से छात्राओं को आवश्यकता के समय आसानी से सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही, यह पहल उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने में सहायक होगी।
एनटीपीसी लारा की यह पहल स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ावा देने के साथ छात्राओं के अधिक स्वस्थ, आत्मविश्वासी एवं सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है।
