Raigarh News

पंडित सुंदरलाल शर्मा शासकीय मुक्त वि वि के अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न स्नातक,स्नातकोत्तर कोर्सेस में आन लाईन प्रवेश 13 अक्टूबर तक,पढें पूरी जानकारी

 

सारंगढ पंण्डित सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर द्वारा संचालित अध्ययन केन्द्र शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सारंगढ़ (छ.ग.) के प्राचार्य डॉ लोकेश्वर पटेल ने बताया कि स्नातक बी.ए. बीएससी बीकॉम बी.बी.ए. बी.लिब स्नातकोत्तर एम.ए. राजनीति, समाजशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, हिन्दी साहित्य, संस्कृत साहित्य, शिक्षा एम.एस.सी., वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर साइंस साथ ही डिप्लोमा डी.सी.ए., पी.जी.डी.सी.ए., एम.एस.डब्लू. योग विज्ञान व अन्य कोर्ष में प्रवेश ऑनलाईन के माध्यम से 13.10.2026 तक हो रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा सुगम एवं सरल शिक्षा प्रदाय हेतु पाठ्य सामाग्री छात्रों के घर पहुंच प्रदान किया जाता है। जो नौकरी के साथ साथ पढ़ाई कर सकते है। और जो विद्यार्थी किसी कारणवस नियमित पढ़ाई नहीं कर पा रहे उनके लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया जाता है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति को शासन द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान किया जाता है। विस्तृत जानकारी के लिए अध्ययन केन्द्र से सम्पर्क कर सकते है। यह जानकारी अध्धयन केन्द्र प्रभारी हर प्रसाद लहरे एवं लूपचंद घृतलहरे द्वारा दिया गया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button