Raigarh News

अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ में गरिमामय वातावरण में मनाया गया शिक्षक दिवस,एसपी शर्मा हुए शामिल

अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ में गरिमामय वातावरण में मनाया गया शिक्षक दिवस,एसपी शर्मा हुए शामिल

सारंगढ शिक्षक दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा की  विशेष  उपस्थिति रही जिनका  स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय जो कि स्कूल संचालन कमेटी के प्रमुख भी हैं के साथ राजेश अग्रवाल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल प्राचार्य जसवंत  मिश्रा इत्यादि ने स्वागत किया  एसपी सुनील शर्मा ने अपने उद्बोधन में  विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों को जीवन बनाने वाले व मार्गदर्शक बताया जो अत्यंत प्रेरणादायक रहा। एसपी ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव एवं जागरूकता के संबंध में सरल और प्रभावशाली जानकारी देकर उन्हें वर्तमान समय की महत्वपूर्ण चुनौतियों के प्रति सचेत किया। एसपी शर्मा पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट शिक्षक एवं मार्गदर्शक भी हैं। संजय पाण्डेय ने कहा कि च्चा शिक्षक वही होता है, जो केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि जीवन में सही दिशा और सुरक्षा का मार्ग भी दिखाता है।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button