अशोका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया, एसपी सुनील शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए
सारंगढ शिक्षक दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा की विशेष उपस्थिति रही जिनका स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय जो कि स्कूल संचालन कमेटी के प्रमुख भी हैं के साथ राजेश अग्रवाल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल प्राचार्य जसवंत मिश्रा इत्यादि ने स्वागत किया एसपी सुनील शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों को जीवन बनाने वाल व मार्गदर्शक बताया जो अत्यंत प्रेरणादायक रहा। एसपी ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव एवं जागरूकता के संबंध में सरल और प्रभावशाली जानकारी देकर उन्हें वर्तमान समय की महत्वपूर्ण चुनौतियों के प्रति सचेत किया। एसपी शर्मा पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट शिक्षक एवं मार्गदर्शक भी हैं। संजय पाण्डेय ने कहा कि
सच्चा शिक्षक वही होता है, जो केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि जीवन में सही दिशा और सुरक्षा का मार्ग भी दिखाता है।
