Raigarh News

कुटेला में कृष्ण जन्माष्टमी भव्य ढंग से मनाया गया

कुटेला में कृष्ण जन्माष्टमी भव्य ढंग से मनाया गया

सारंगढ़ आज दोपहर कुटेला के यादव समाज द्वारा आज भव्य रैली निकाली गई जिसमें रथ पर नन्हें बालकों को श्री कृष्ण रूप में सजाकर आरूण कराया गया था और रथ के साथ बसना से विशेष रूप से पधारे कीर्तन मण्डली द्वारा राधे कृष्ण की सुमधुर भजनों से शमा बांधा जिसमें कुटेला को साथ ही साथ नगर कें सैकड़ों श्रद्धालु भी शामिल हुए

तथा शोभा यात्रा गण चौंक से वापस कुटेला वापस पहुंची तथा मंदिर में भव्य पूजा अर्चना किया गया व भोग प्रसाद वितरण किया गया ।वहीं नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर ,राधाकृष्ण मंदि व गण चौंक बडेमठ पारा इत्यादि में भी जन्माष्टमी भव्य ढंग से मनाया गया ।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button