सात सुत्रीय जनहित की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में
सारंगढ़- जिला स्तर पर 7 सूत्रीय जनहितैषी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दरअसल, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के सारंगढ़ आगमन के दौरान, NSUI जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यकर्ता पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने आगे बढ़ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक लिया और हिरासत में लेकर सरसीवा थाना ले आई।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 7 सूत्रीय मूलभूत मांगों को लेकर छात्र संगठन NSUI का विरोध प्रदर्शन अब गरमाता नजर आ रहा है। मौका था प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के सारंगढ़ दौरे का, जहां स्थानीय जनता और छात्रों के मुद्दों को लेकर NSUI की टीम ज्ञापन सौंपने की तैयारी में थी।
NSUI जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने आगे बढ़ रहे थे। लेकिन इससे पहले कि कार्यकर्ता अपनी बात मंत्री जी तक पहुंचा पाते, रास्ते में भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया।
देखते ही देखते पुलिस और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बलपूर्वक जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा समेत उनके तमाम साथियों को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ियों में बैठाकर सरसीवा थाना ले जाया गया।
इस घटना के बाद से ही स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। NSUI नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन देना हर नागरिक और छात्र संगठन का अधिकार है, लेकिन जिस तरह से पुलिसिया बल का प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को सरसीवा थाना भेजा गया, वह बेहद निंदनीय है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से ही NSUI कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि 7 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ यह विवाद क्या मोड़ लेता है और इस पर शासन-प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया आती है।
