Raigarh News

*बच्चों से मारपीट व अभद्र व्यवहार पर सहायक शिक्षक निलंबित

*बच्चों से मारपीट व अभद्र व्यवहार पर सहायक शिक्षक निलंबित*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 अगस्त 2026। विद्यालयों में अनुशासन एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शासकीय प्राथमिक शाला महाराजपुर, विकासखण्ड बरमकेला में पदस्थ सहायक शिक्षक  मोहन पटेल के विरुद्ध स्कूली बच्चों से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा शिकायत की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने तथा संबंधित शिक्षक का आचरण शासकीय सेवक के पदीय दायित्वों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़  जे. आर. डहरिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए  मोहन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बरमकेला निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।जिला शिक्षा अधिकारी  जे. आर. डहरिया ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार, मारपीट अथवा अनुशासनहीनता के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा, गरिमा एवं विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button