Raigarh News

 पदोन्नति में टीईटी की बाध्यता शिथिल करने एवं पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री ,मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव , संचालक ,लोक शिक्षण संचालनालय के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा

 

पदोन्नति में टीईटी की बाध्यता शिथिल करने एवं पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री ,मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव , संचालक ,लोक शिक्षण संचालनालय के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।

*सारंगढ़-* 24 अगस्त 2026 को 4:30 बजे छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में संघ ने कहा है कि शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए वर्ष 2028 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में चल रही पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी को अनिवार्य करना शिक्षकों के साथ न्यायसंगत नहीं है। जब शासन द्वारा टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए वर्ष 2028 तक समय दिया गया है, तब वर्तमान पदोन्नति प्रक्रिया में वरिष्ठता को आधार बनाकर पदोन्नति प्रदान की जानी चाहिए।
संघ ने यह भी मांग की है कि कार्यरत शिक्षकों के लिए शासन द्वारा विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित की जाए, जिससे पात्र शिक्षक निर्धारित समय-सीमा के भीतर टीईटी उत्तीर्ण कर सकें।
ज्ञापन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति वर्ग के शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप पदोन्नति में आरक्षण लागू किए जाने की भी मांग की गई है। संघ का कहना है कि पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं मिलने से संबंधित वर्ग के शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने शासन से मांग की है कि वर्तमान पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी की अनिवार्यता को वर्ष 2028 तक शिथिल करते हुए वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्रदान की जाए तथा पदोन्नति में संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप आरक्षण लागू किया जाए।
संघ ने चेतावनी दी है कि उक्त समस्याओं के कारण प्रदेश के लाखों शिक्षकों में व्यापक आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है। शासन द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों के हित में न्यायोचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विमल कुमार अजगल्ले,प्रदेश पदाधिकारियों में रामशरण भारद्वाज , सुभाष चन्द्र पटेल , हुतेन्द्र कुमार साहू , उमाशंकर अनंत , श्रीमती सोमप्रभा अनंत , जिला सचिव महंगू दास भारद्वाज , भूपेंद्र मनहर ब्लाक अध्यक्ष सारंगढ़ , सुन्दर लाल जाटवर ब्लाक अध्यक्ष बिलाईगढ़,इंद्रजीत वर्मा ब्लाक अध्यक्ष बरमकेला , मुरलीधर पटेल , विजय भारती , भुनेश्वर बेरकर, गोपीलाल साहू , महेंद्र चौहान , दउवा टंडन , मोहन जांगडे ,खुशीराम पटेल , संतोष कुमार बर्मन , निरंजन अजय , सोहन सिदार , हुमलाल यादव , राजेंद्र महेश , मनीराम खांडे सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button