spot_img

Latest Posts

शासकीय प्राथमिक शाला भंवर पुर में स्वतंत्रता दिवस पर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प….
शासकीय प्राथमिक शाला भंवरपुर में 15 अगस्त 2026 को ध्वजारोहण के बाद पौधे लगाकर शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया और देश के अमर शहीदों को इस अनूठे तरीके से श्रद्धांजलि दी।
विदित हो कि शाला में संचालित पर्यावरण मित्र नामक इको क्लब के सदस्यों द्वारा इस बरसात मौसम में अब तक 25 से अधिक फलदार व छायादार पौधों का रोपण शाला के मैदान में किया जा चुका है। शाला मैदान के पथरीली – बंजर जमीन और अधूरे बाउंड्रीवाल के बावजूद इको क्लब के मजबूत हौसलों की बदौलत पिछले 5 वर्षों के प्रयास से 200 से अधिक पौधे शाला परिसर में हरियाली फैला रहे हैं। शाला के प्रधान पाठक सुरेश पुरी गोस्वामी के अनुसार जब सन 2010 में उनकी यहाँ नियुक्ति हुई तब केवल 1 अशोक का पेड़ ही था, तब से आज तक गांव के युवा साथियों के सहयोग से, लोगों को जागरूक कर हर वर्ष वृक्षारोपण किया जा रहा है। गांव के लोग अपने जन्मदिन पर शाला परिसर में आकर वृक्षारोपण करते हैं। इस वर्ष 25 गमलों में फूलदार पौधे भी लगाए गए हैं। आने वाले समय में नर्सरी से पौधे लाकर सघन वृक्षारोपण कर केंद्र सरकार के कार्यक्रम *एक पेड़ मां के नाम 3.0* को सफल बनाया जाएगा।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss