spot_img

Latest Posts

सारंगढ़ केशरवानी समाज द्वारा केशरवानी भवन में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

सारंगढ़ केशरवानी समाज द्वारा केशरवानी भवन में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

सारंगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सारंगढ़ केशरवानी समाज द्वारा केशरवानी धर्मशाला (भवन) के प्रांगण में प्रातः 9 बजे गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री फेकन बाई केशरवानी (घरघोड़ी दाई) उपस्थित रहीं, जिनके कर-कमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। मोनाडिन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर राष्ट्रीय गीत एवं देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही केशरवानी समाज के सभी वर्गों के सदस्यों ने भी राष्ट्रीय गीत गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, समाज के सभी संरक्षक, केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल केशरवानी, महिला समिति की अध्यक्ष अलका केशरवानी, तरुण समिति के अध्यक्ष शुभम केशरवानी सहित सेवा समिति, महिला समिति एवं तरुण समिति के महामंत्री, उपाध्यक्षगण, कार्यकारिणी सदस्य एवं आमजन उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एवं उपस्थित समाजजनों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, सेवा भावना एवं आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

केशरवानी समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से यह ध्वजारोहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

केसरवानी समाज अध्यक्ष ने सभी केशरवानी बंधुओं का स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी इसी प्रकार समाज के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहें, जिससे समाज की एक सशक्त एवं विशिष्ट पहचान स्थापित हो सके। धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss