स्कूली बच्चों ने फूल बरसाए , भारत माता की जयकारे की गूंज
रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस से पहले लोइंग मंडल की धरती देशभक्ति के रंग में रंग गई। रायगढ़ पूर्वांचल भाजपा लोइंग मंडल द्वारा 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार देशभक्त हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे और पूरे क्षेत्र को वंदे मातरम् से गुंजायमान कर दिया।
Raigarh News, bjp loing mandal, tiranga yatra, bike se nikli yatra, bachcho ne barsaye phool, vande mataram ki gunj,

तिरंगा यात्रा की शुरुआत लोइंग खेल मैदान से हुई। यहां से बाइक रैली महापल्ली, साल्हे ओना, कुकुरदा होते हुए जामगांव और कोलाई बहाल में जाकर संपन्न हुई। 10 किलोमीटर से ज्यादा लंबी इस यात्रा में हर चौराहे पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विकास केडिया और जिला मंत्री एवं प्रभारी पवन अग्रवाल की विशेष रूप से मौजूदगी रही ।
मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान और महामंत्री मुरारी अग्रवाल , श्रीमती छवि पटेल ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं महिलाओं में अपार उत्साह रहा। किसान मोर्चा महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी राजीव लोचन बेहरा , सह प्रभारी सूर्यकांत त्रिपाठी और युवा मोर्चा अध्यक्ष सरोज भोय के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली को ऐतिहासिक बना दिया।

यात्रा की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब दिखी जब लोइंग स्कूल, महापल्ली स्कूल, कुकुरदा स्कूल और जामगांव स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने रास्ते में फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर और जय हिंद, जय भारत के नारे लगाकर सभी देशभक्तों का सम्मान किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर बच्चों को उनके बलिदान की कहानियां भी सुनाई गईं।
Raigarh News, bjp loing mandal, tiranga yatra, bike se nikli yatra, bachcho ne barsaye phool, vande mataram ki gunj,
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस देशभक्ति यज्ञ में पिंटू साव, तरुण गुप्ता, राजकुमार निषाद, जलंधर विश्वकर्मा, सतीश मिश्रा, कैलाश प्रधान, जोगेंद्र प्रधान, सरपंच नेमलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष चक्रधार यादव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रधान, जनपद सदस्य सुखलाल चौहान, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रधान, यूसुफ खान, मनोहर प्रधान, महिला मोर्चा से मिनाक्षी गुप्ता, लक्ष्मी मेहर, भारती सिदार, डॉ. आशुतोष गुप्ता, टीका राम प्रधान, सरपंच उसत निषाद, सरपंच बंशीधर मेहरा, सरपंच सुभाषिनी किसान, सरपंच प्रतिनिधि ललाट बेहरा, सेत कुमार साव, वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय मिश्रा, मिलन बेहरा, सुरेश साव, उज्ज्वल साव, अंकित बेहरा, नारायण वैष्णव* सहित सैकड़ों वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। लोइंग मंडल की इस तिरंगा यात्रा ने साबित कर दिया कि देशभक्ति की कोई उम्र नहीं होती। बाइक पर सवार युवा, स्कूल के बच्चे और गांव के बुजुर्गो ने एक स्वर भारत माता की जयकारा लगाया।
Raigarh News, bjp loing mandal, tiranga yatra, bike se nikli yatra, bachcho ne barsaye phool, vande mataram ki gunj,
[

