CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

कन्या शाला घरघोड़ा की छात्राओं का अंतर्राज्यीय शैक्षणिक यात्रा

विशाखापत्तनम की शैक्षणिक यात्रा से चेहरे पर खिली मुस्कान 

घरघोड़ा । विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास की अभिवृद्धि हेतु समग्र शिक्षा रायगढ़ द्वारा जिले के चिन्हाकिंत शालाओं के चिन्हाकिंत विद्यार्थियों को तीन दिवसीय अंतर्राजयीय शैक्षणिक यात्रा पर विशाखापत्तनम ले जाया गया ।यात्रा मे कन्या पूर्व माध्यमिक खंड घरघोड़ा की छात्राएँ मुस्कान कुम्हार रवीना जोल्हे शामिल रहीं ।

रायगढ़ कलेक्टर  के अनुमोदन पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ एवं जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ के मार्गदर्शन मे उक्त तीन दिवसीय यात्रा सफलतापुर्वक संचालित हुआ जिससे छात्राओं मे उत्साह जिज्ञासा एवं प्रमुख स्थलों के अवलोकन से ज्ञान विज्ञान की अभिवृद्धि हुई |जिले के संवेदनशील जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ आलोक स्वर्णकार के कुशल मार्गदर्शन मे ग्रामीण अंचल की छात्राओं को यात्रा के दौरान विस्तृत यात्रा विवर्णात्मक जानकरी साथ; कला संस्कृति विज्ञान के नए अनुभवों की जानकारी एवं दक्षता का विकास हुआ।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह विकास खंड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान सहित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या घरघोड़ा के प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा प्रधानपाठक अखिलेश कुमार मिश्रा ने छात्राओं को बधाई दी एवं यात्रा के अनुभवों को लेकर संवाद कायम किया । यात्रा के दौरान साथ रहे ए. पी. सी.समग्र शिक्षा अभय पांडेय सहित ज्योत्स्ना राजपूत, वीर सिँह द्वारा सुरक्षात्मक अनुशासन के साथ नवीन जानकारियाँ प्रदान कर उत्साहवर्धन किया ।

कुछ दिन पूर्व ही कन्या माध्य.घरघोड़ा के छात्राओं ने एक दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षणिक यात्रा मे शामिल हुईं थी। विद्यालय के शैक्षणिक यात्रा से लौटी छात्राओं ने अपने यात्रा सह अनुभवों के पल को अपने विद्यालयीन छात्राओं शिक्षकों के साथ साझा किया एवं सामूहिक रूप से हर्षित होकर आभार समग्र शिक्षा रायगढ़ के प्रति आभार व्यक्त किया

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button