Raigarh News

रूढी परंपरा व रीति रिवाज के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस  

खरसिया। विधानसभा क्षेत्र बाहुल्य आदिवासियों का इलाका है पारंपरिक देवी देवताओं का पूजा पाठ एवं महापुरुष को याद कर  छायाचित्र पर माला अर्पण किया गया सभी युवाओं द्वारा बाइक रैली कुर्रु काफरमार जोबी होते हुए बर्रा खम्हार खडगांव मिनगांव केवाली गोरपार गाडापाली टाड़ापरा से होते हुए शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर शहीद वीर नारायण के प्रतिमा पर माला अर्पण कर उनकी योगदानों को याद कर श्रद्धांजलि  अर्पित किया गया तत्पश्चात  रैली को आगे बढ़ते हुए नंदगाव होते हुए नंगोई  बर्रा फिर कार्यक्रम स्थल ग्राम जोबी मे बैईक रैली बाइक रैली के दौरान ग्राम मिंनगांव के समस्त ग्रामवासी द्वारा जल पान कराया गया, ग्राम कोठीकुंडा में आयोजन समिति के द्वारा जल पान कराया गया,माल्यार्पण के पश्चात् ग्राम छिरपानी में ग्रामीणों के द्वारा भोजन कराया गया। इस आयोजन ग्राम जोबी में समस्त युवा साथियों की विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में श्री प्रेम सिंह राठिया पूरे कार्यक्रम भर उपस्थित रहे। बाइक रैली में पुलिस चौकी जोबी की टीम सुरक्षा हेतु उपलब्ध रही। बाइक रैली और कार्यक्रम के मंच संचालक के तौर श्री चौतन राठिया के स्थानीय युवा साथियों ने किया।
तत्पश्चात अतिथियों को पीले गमछा पगड़ी बांधकर पुष्पा देकर स्वागत  अभिनंदन किया गया तत्पश्चात नन्हे कलाकारों द्वारा रीति-रिवाज से आदिवासी वेशभूषा में नित्य कर सभी अतिथि का मनमोहा तत्पश्चात आदिवासी समाज के छात्रों को मोमेंटो एवं पुष्प माला से सम्मानित किया गया ताकि समाज के बच्चे समाज का नाम रोशन करें और नई ऊर्जा प्रदान समाज को दें  तत्पश्चात अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया
मुख्य अतिथि राम कुमारी राठिया ने संबोधित करते हुए समाज को कहा कि समाज की कुरीतियों अंधविश्वास और नशा से समाज को दूर करना है और ताकि समाज को नई गति मिले समाज के हर एक व्यक्ति को समझना होगा  और इन कुरिति अंधविश्वास और नशा को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ेंगे तब जाकर समाज की नई दिशा रफ्तार पकड़ेगी  और युवाओं साथियों और बच्चे को भी समझना होगा और समझना होगा ।
विशिष्ट अतिथि कविता राठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को शिक्षा स्वास्थ्य था और अपनी संस्कृति की रीति रिवाज संवैधानिक हक को अपने आने वाले पीडही को समझाना और सीखना होगा।
अर्चना सिदार उद्बोधन में कहा कि हमारे समाज को शिक्षा रोजगार और स्वास्थ्य प्रति जागरूक करना होगा और अपने हक जल जंगल जमीन की लड़ाई हम सभी आदिवासियों को मिलकर लड़ना पड़ेगा नहीं तो आने वाले समय में आदिवासियों का अस्तित्व पूरे भारत से समाप्त हो जाएगा इसीलिए सभी हमारे भाई-बहन  सभी जागरूक बने जनकार बने ताकि हमारे बच्चों को मार्गदर्शन दें इसलिए हम सभी आदिवासियों को एकजुट होकर रहना।
बालमती राठिया सरपंच युवा  साथियों को बाढ़ चढ़कर समाज की गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए और नशा और कुर्ती अंधविश्वास को दूर करना चाहिए और शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए ताकि हमारे बच्चे शिक्षित बने संगठित रहे और समाज को नई ऊर्जा मिले।
मूलनिवासी दिवस में उपस्थित मुख्य अतिथि राम कुमारी राठिया जनपद पंचायत अध्यक्ष खरसिया  विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य गणपति राठिया कविता राठिया जनपद सदस्य मीना बाई जनपद सदस्य  मालती जनपद सदस्य अर्चना सिदार जनपद सदस्य उमा देवी राठिया सरपंच वृंदाबाई सिदार हीरमती राजकुमारी रोहित भुवन बाई बालमती चुनेश्वर प्रिया हरिशंकर कुसुम भगवती सुनीता सुमित्रा सिदार इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए का पूरा भर महिलाओं द्वारा सफल बनाया महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति कार्यक्रम अध्यक्षता प्रसादन राठिया आभार व्यक्त चंद्रेश  सिंह राठिया द्वारा किया गया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button