सावन के मल्हार, झूले की पींगें और सनातनी प्रथा के रंग में डूबा रायगढ़

रायगढ़। मानसून का सबसे सुंदर व आह्लादित करने वाला होता है सावन, जिसके झूला उत्सव की छंटा के आनंद की महिमा से तो पूरा ब्रह्मांड झूमने लगता है कल मारवाड़ी युवा मंच महिला श्संस्कृति शाखाश् रायगढ़ ने इसी उल्लास पूर्ण अनुभूति से संस्था की महिलाओं को अभिभूत करने कालिंदी कुंज के गार्डन में भव्य ष्झूला उत्सवष् का आयोजन किया जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ओर कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
यह केवल एक धार्मिक पारंपरिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि सनातन मूल्यों, नारी शक्ति व सामाजिक सौहार्द का एक जीवंत उत्सव था जिसकी शुरुआत देवसर वाली माता एवं रानी सती मैया और भगवान कृष्ण को झूला झुलाकर की गई पूरे आयोजन में महिलाएँ व युवतियाँ पारंपरिक बंधेज की साड़ियों, सोलह श्रृंगार और आभूषणों से सुसज्जित होकर पहुँचीं थी जिसने सनातनी संस्कृति को जीवंत कर दिया हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन तथा अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है इस अवसर पर सावन के गीतों की प्रस्तुति के साथ शानदार नृत्य ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक व उल्लास पूर्ण बना दिया कार्यक्रम निर्विघ्न सम्पन्न हो इसके लिए संस्था की सदस्यों ने प्रचलित टोटके का इस्तेमाल किया और अपने घरों की छत पर तवा को उल्टा रखा ताकि कार्यक्रम होने तक बारिश न हो ऐसा हुआ भी और जैसे ही आयोजन खत्म हुआ बारिश शुरू हो गई।
इस अवसर पर शादी विवाह समारोह में वर व वधु पक्षों में होने वाली (सगी) समधनों की नोक- झोंक जैसे खट्टी मिट्ठी प्रस्तुति से कार्यक्रम में हंसी ठिठोली का दौर भी चला आयोजन की शुरुवात में अपूर्वा गोयल व बच्चों ने रिद्धि-सिद्धि के दाता श्री गणेश की वंदना का भावपूर्ण नृत्य प्रतुत किया जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की दो छोटी बच्चियों के के कदम जब श्मांश् को समर्पित गीत पर थिरके तो उपस्थित हर किसी की आँख स्नेह से भर उठी मारवाड़ी युवा मंच महिला श्संस्कृति शाखाश् का यह आयोजन केवल एक पर्व का उत्सव भर नहीं थाय यह संदेश था कि आधुनिकता के इस दौर में भी हमारी संस्कृति,आपसी भाईचारा, प्रेम और परंपराएँ संस्कारधानी रायगढ़ के दिल में पूरी शिद्दत के साथ धड़क रही हैं कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सभी सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग दिया जिसके लिए अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
