सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ABHA ID को बढ़ावा: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे*
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ABHA ID को बढ़ावा: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे*
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) ID के महत्व को समझाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। ABHA ID एक 14-अंकीय यूनिक डिजिटल हेल्थ पहचान है जो नागरिकों के सभी मेडिकल रिकॉर्ड्स को एक जगह सुरक्षित रखती है, जिससे इलाज में तेजी आती है और पेपरवर्क कम होता है।
ABHA ID के प्रमुख लाभ-
* यह मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री, प्रिस्क्रिप्शन और टेस्ट रिपोर्ट्स को डिजिटल रूप से स्टोर करता है, जिससे डॉक्टर तुरंत जानकारी प्राप्त कर पर्सनलाइज्ड इलाज दे सकें
* आधार या ड्राइवर लाइसेंस से आसानी से जनरेट होती है, और देशभर के हॉस्पिटल्स में इस्तेमाल हो सकती है, जिससे Ayushman Bharat जैसी योजनाओं का लाभ मिले।
* गोपनीयता बनाए रखते हुए नॉमिनी जोड़ने की सुविधा देती है, जो आपात स्थिति में परिवार को मदद करती है।।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वास्थ्य अधिकारियों और frontline वर्कर्स की बैठक में सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले के हर ब्लॉक और पंचायत स्तर पर ABHA ID रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए एव राष्ट्रीय कार्यक्रमो में पंजीकृत हितग्राहियो की ABHA id भी संबंधित पोर्टल पर जोड़ा जाएं एव *जिले के नागरिकों से अपील की है कि निकटतम उपस्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एव जिला अस्पताल में निःशुल्क पंजीयन* किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “ABHA ID से डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम मजबूत होगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को क्रांतिकारी बनाएगा। यह अभियान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे दूरस्थ जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जहां ABHA ID से दुर्घटना या बीमारी में त्वरित सहायता मिल सकेगी।
