Raigarh News
जिला प्रभारी मंत्री वर्मा विविध कार्यक्रमों में हुए शामिल, पं़लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में सम्बोधन में विचारों को सबसे बडी ताकत बताया
जिला प्रभारी मंत्री वर्मा विविध कार्यक्रमों में हुए शामिल, पं़लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में सम्बोधन में विचार को सबसे बडी ताकत बताया
।
।सारंगढ़ आज जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का जिले में वृहत कार्यक्रम आयोजित है जिसमें सबसे पहले उन्होंने पशुधन विभाग के अतिरिक्त कक्ष का,जिला अस्पताल के अतिरिक्त कक्ष, नवीन भर्ती कक्ष व आफिसर्स मेस का उद्घाटन किया तथा शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोतर महाविद्यालय, सारगढ़ में अतिरिक्त कक्ष के लोकार्पण समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का मुख्य अतिथि के रुप में आगमन हुआ जिनका महाविद्यालय परिवार ने जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल व प्राचार्य डॉ लोकेश्वर पटेल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ लोकेश्वर पटेल ने कहा की महाविद्यालय की स्थापना आज ही के दिन वर्ष 1983 में हई थी। आज हमारा महाविदयालय अपनी गौरवशाली यात्रा के 43 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इन 4 इस तस्था ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उच्च शिक्षा के विकास और विदयाथियों के सर्वांगीण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारा महाविदयालय जिले का अग्रणी महाविद्यालय है। हमारा महाविद्यालय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ 12 विषयों में स्नातकोत्तर तथा पीजीडीसीए पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। वर्तमान में महाविद्यालय में लगभग 2400 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं तथा इस सत्र में बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में अब तक 606 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन कार्य संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय परिसर में पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर का अध्ययन केंद्र भी संचालित है। शिक्षण में आईसीटी का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए एनसीसी, एनएसएस, रेड क्रॉस, रेड रिबन क्लब, इको क्लब एवं साइंस क्लब जैसी गतिविधियाँ सक्रिय रूप से संचालित हैं। महरा पालन में वृष्ड खेल मैडान एवं समृद्ध ग्रंथालय है।हमारे प्राध्यापकों द्वारा माह के प्रत्येक शुक्र शनिवार को विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सीजीपीएससी कोचिंग भी प्रदान की जा रही है। महाविद्यालय नैक से मूल्यांकित है तथा गत अकादमिक वर्ष से हमारी वार्षिक पत्रिका ‘सारंग भूमि’ का प्रकाशन भी प्रारंभ किया गया है।इन उपलब्धियों के साथ हमारा महाविद्यालय विकास के अगले चरण की ओर बढना चाहता है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी दवारा विगत वर्ष सारंगढ आगमन के अवसर पर महाविदयालय के लिए स्नातकोतर भवन की घोषणा की गई थी। प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस भवन की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने की कृपा करें। साथ ही, छात्र संख्या में निरंतर वृद्धि और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में कई विषयों में प्राध्यापकों के अतिरिक्त पदों की आवश्यकता है। पुराने सेटअप के कारण वर्तमान में पर्याप्त पद स्वीकृत नहीं हैं। अतः मंत्री से निवेदन किया है कि नए सेटअप के अनुरूप नवीन पदों की स्वीकृति प्रदान करने की मांग किया गया है ।वहीं मंत्री टंकराम वर्मा ने महाविद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जिले का अग्रणी महाविद्यालय है वहीं मंत्री ने कहा कि सबसे बडी ताकत विचारों की ही होती है एक कुम्हार जो मिट्टी का चिलम बना रहा था तो उसकी पत्नी ने कहा कि तुम चिलम क्यों बना रहे हो तो कुम्हार ने कहा कि गर्मी मे चिलम अधिक बिकेगा तो पत्नी ने कहा कि तुम सुराही बनाओ तो ज्यादा भी बिक्री व तुम्हें पुण्य भी मिगा
क्योंकि सुराही से जितने लोग भी शीतल जल पियेंगे उनकी दुआएं तुम्हें मिलेंगी ,जैसे कुम्हारिन ने कुम्हार का विचार बदला जिससे मिट्टी का तो भाग्य ही बदल गया वैसे ही आप सभी अपना विचार अच्छा रखें तो जीवन व भाग्य भी अच्छा हो जाएगा ।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय विधायक उत्तरी जांगडे पूर्व विधायक केराबाई मनहर जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल सुभाष जालान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एसपी सुनील शर्मा जिला पंचायत सीईओ तिवारी दिनेश जांगडे जीवन रात्रे अविनाश पूरी गोस्वामी हरिनाथ खुंटे सतीश शर्मा अन्य कई गणमान्य नागरिकों व स्टाफ गणों व पत्रकारों की उपस्थिति रही ।
