Raigarh News

कलेक्टर व एसपी पहुंचे उप जेल, बैरक में कैदियों से की बातचीत

सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने सारंगढ़ उप जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल परिसर में चल रहे बैरक निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को लगातार आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने जेल में निरुद्ध बंदियों की संख्या, उनकी व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी जेलर से ली। जेलर ने बताया कि अधिकांश बंदी स्थानीय सारंगढ़ जिले के हैं।
कलेक्टर ने सारंगढ़ बीएमओ को निर्देशित किया कि बंदियों का नियमित रूप से मेडिकल टीम के माध्यम से रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। कलेक्टर एवं एसपी ने बंदियों से बातचीत कर उनके दैनिक दिनचर्या, भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सारंगढ़ उमेश कुमार साहू, सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव, डॉ. रामलाल सिदार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, एडिशनल एसपी निमिषा पाण्डेय, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button