शिबानी कृति: कहानीबाज थिएटर सोसायटी एक्टिंग स्कूल का हुआ शुभारम्भ

रायगढ़। कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ में कला को नया आयाम देने शिबानी कृति:कहानीबाज थिएटर सोसायटी एक्टिंग स्कूल की शुरुवात हुई है। शहर के बोइरदादर चौक स्थित राधेश्याम डेरा में शनिवार को एक्टिंग स्कूल का भव्य शुभारम्भ हुआ।
उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के थिएटर अभिनेता ,फिल्म अभिनेता व फिल्म निर्देशक सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुये। स्कूल के डायरेक्टर मोहन सागर ने बताया कि आज से एक्टिंग स्कूल मे एडमिशन प्रकिया चालू है । इस एक्टिंग स्कूल में, तीन माह , छ: माह और पूरे एक साल के क्लास प्लान किया गया है। जिसमें शहर के एक्टिंग एक्सपर्ट और शहर से बाहर के एक्सपर्ट होंगे । रायगढ़ शहर व आस पास के गांव के लोग एडमिशन ले कर अपने अभिनय की प्रतिभा को और अधिक निखार सकते हैं। मोहन ने बताया कि हर बैच के साथ एक नाटक और और एक शॉर्ट फिल्म भी तैयार की जावेगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रारम्भ करने में उनके गुरु डॉ. योगेंद्र चौबे, कल्याणी मुखर्जी सहित रायगढ़ के तमाम वरिष्ठ कलाकारों का उन्हें आशीर्वाद मिला है। एक्टिंग स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ रितान्क् शर्मा, पोष्णेश्वरी सिंह दाऊ , तरुण बघेल, युवराज सिंह आजाद, रविंद्र चौबे, टिंकू देवांगन , गौरव मोरकर, प्रेरणा देवांगन भी थिएटर तथा डांस और संगीत के लिए विद्यार्थियो को विशेष प्रशिक्षण देंगे और साथ ही फिल्म और एड के लिये घनश्याम आदित्य , ऐशर्व देव ,दीप्तांशु का योगदान रहेगा स एक्टिंग स्कूल के संचालन में अनुपम पॉल का विशेष सहयोग मिल रहा है।
