Raigarh News
सांसद प्रतिनिधि व पूर्व जनपद अध्यक्ष,रेडक्रास प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य अरूण यादव गुड्डू का आकस्मिक निधन,बिलासपुर अपोलो में लिया अंतिम सांस, हार्ट अटैक के कारण हुआ निधन
सारंगढ़ सांसद प्रतिनिधि व पूर्व जनपद अध्यक्ष अरूण यादव गुड्डू का आकस्मिक निधन हो गया,बिलासपुर अपोलो में आज लिया अंतिम सांस,क्षय रोग अधिक रक्तस्राव के कारण हुआ निधन।कल सुबह चार बजे हार्ट अटैक व उल्टी की शिकायत के कारण उन्हें राधाकृष्ण हास्पिटल में भर्ती किया गया तब इलाज में उल्टी तो बंद हो गया था परंतु ब्लड की कमी हो गई थी तथा बाद मे पेशाब से भी ब्लड जाने की शिकायत के कारण उन्हें अपोलो बिलासपुर ले जाया गया जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस लिया ।

