Raigarh News

कोतरलिया शासकीय स्कूल में हुआ भव्य वृक्षारोपण एवं पौध वितरण

रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कोतरलिया में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन, लॉयंस क्लब मिडटाउन रायगढ़, बैंकर्स क्लब रिटायर्ड रायगढ़ एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छायादार एवं औषधीय पौधे रोपित
टीम प्रमुख रामनंदन यादव ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल परिसर में आम, जामुन, आंवला, नीम एवं करंज के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही बच्चों को घर के गमले में लगाने के लिए तुलसी, बेल, आंवला एवं लिली के फूल पौधे भी वितरित किए गए।
रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के टीम प्रमुख एवं लॉयंस क्लब मिडटाउन के संयोजक लॉयन राम यादव ने बताया कि कार्यक्रम में लॉयंस क्लब मिडटाउन रायगढ़ से अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग शिवकुमार।रिटायर्ड बैंकर्स क्लब से प्रमोद सराफ, सत्यव्रत पंडा, दिनेश श्रीवास्तव, भुवनेश्वर मुरचलिए, संतोष होता, किशोर होता, तापस राय, अरविंद शाह, देवशरण भगत, अशोक खजांची, शैलेश गुरु, समर चक्रवर्ती, सोहन लाल पंगरहा, एल.एन. सिंह, श्रीमती एल.एन. सिंह, ललिता त्रिपाठी एवं शाला परिवार से प्राचार्य चूड़ामणि पटेल,विजय कुमार बारीक, श्रीमती शारदा पटेल, श्रीमती विभा आचार्य, श्रीमती पिंकी राय, श्रीमती सपना बाउर, श्रीमती सुशीला पटेल, श्रीमती सुकेशी प्रधान, श्रीमती धनेश्वरी देवांगन, सियाराम पैंकरा, श्रीमती नीरा प्रधान, केशव प्रसाद पोविया, श्रीमती मीरा सिधार एवं अमित कुमार की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बच्चों को पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button