CG NewsCrime NewsRaigarh Newsरायगढ़

Crime News : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म , आरोपी युवक गिरफ्तार 

अभियान ‘संवेदना’ : शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़कर भेजा जेल

 रायगढ़। घर में अकेली नाबालिग लड़की से पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  मामले की थाने में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Crime News, raigarh News, ghar me nabalig ladki se dushkarm, padosi yuvak ne kiya, lailunga police se shikayat, aaropi girftar, judicial remand,

पुलिस के मुताबिक एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई की। लैलूंगा पुलिस ने कल नाबालिग से दुष्कर्म के एक बेहद संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी सूरज विश्वकर्मा (25 वर्ष) को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Crime News, raigarh News, ghar me nabalig ladki se dushkarm, padosi yuvak ne kiya, lailunga police se shikayat, aaropi girftar, judicial remand,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को एक महिला थाना लैलूंगा पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जुलाई 2026 की शाम वह अपनी नातिन को घर पर छोड़कर खेत में रोपाई करने गई थी। वापस लौटने पर बच्ची रो रही थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला सूरज विश्वकर्मा ने उसके साथ कमरे में दुष्कर्म किया है।

Crime News, raigarh News, ghar me nabalig ladki se dushkarm, padosi yuvak ne kiya, lailunga police se shikayat, aaropi girftar, judicial remand,

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को घटना की जानकारी दी। उनके निर्देशन पर पुलिस टीम ने बिना विलंब कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फरार होने की फिराक में है, जिस पर तत्काल उसके पडोस गांव ग्राम लिबरा के पास घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Crime News, raigarh News, ghar me nabalig ladki se dushkarm, padosi yuvak ne kiya, lailunga police se shikayat, aaropi girftar, judicial remand,

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा डीएसपी सुशांतो बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन पर महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित पुलिस कार्रवाई के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, उपनिरीक्षक् चन्द्र कुमार सिंगार, एएसआई परमेश्वर सिंह पैंकरा, प्रधान आरक्षक जयशरण चन्द्रा, आरक्षक विनोद कुजूर, शशि उरांव और राजू तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Crime News, raigarh News, ghar me nabalig ladki se dushkarm, padosi yuvak ne kiya, lailunga police se shikayat, aaropi girftar, judicial remand,

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस की नीति स्पष्ट है—महिला संबंधी शिकायत पर तत्काल, संवेदनशील और कानूनसम्मत कार्रवाई। ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना और अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button