Raigarh News
कंपोजिट बिल्डिंग निरीक्षण के बाद प्रमुख जिलाधिकारियों ने किया पौधारोपण
*कंपोजिट बिल्डिंग निरीक्षण के बाद प्रमुख जिलाधिकारियों ने किया पौधारोपण
*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सहित जिले के लगभग सभी विभागीय अधिकारियों ने निर्माणाधीन सयुंक्त जिला कार्यालय भवन का निरीक्षण किया और बाउंड्री के पास सयुंक्त रूप से पौधारोपण भी किया। कलेक्टर ने इस दौरान तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस कार्यालय के चारों ओर बन रहे सभी कार्यालय भवन आदि की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
