जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा
==================
सारंगढ़= जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति कि बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष सम्पन्न हुई।बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास ,सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
: आज जिला पंचायत की सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्तायुक्त,समयसीमा में निर्माण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसका हरसंभव प्रयास करें। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला स्तर के अधिकारियो ने विभागवार उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत किए। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास की धुरी है,प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है कि वे जिले के समग्र विकास के लिए पूरी तन्मयता ईमानदारी समयबद्धता अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करें। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल की व्यवस्था को प्राथमिकता दे।कृषि उद्यानिकी,सड़क जलसंसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा किया गया।
आज के बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण भूषण पाण्डेय,सीईओ ऋषिकेश तिवारी , उपाध्यक्ष अजय नायक ,सभापतिगण क्रमशः डॉ अभिलाषा नायक, डॉ हरिहर जायसवाल,श्रीमती संतोषी खटकर, श्रीमती सुशीला साहू,श्रीमती भगवन्तीन पटेल के साथ सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
