Raigarh News

चार माह से लुट के फरार आरोपी को सारंगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार*आरोपी से मोटर सायकल,मोबाइल व नगदी रकम जप्त*

 

▪️ *चार माह से लुट के फरार आरोपी को सारंगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार*आरोपी से मोटर सायकल,मोबाइल व नगदी रकम जप्त*

▪️ *आरोपी का नाम – ओमप्रकाश उर्फ राजा साहू पिता नरसिंह साहू सा गोढ़ियारी,थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के द्वारा पुराने प्रकरणों में फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने निर्देशित करने पर श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा चार माह पुराने लूट के 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
प्रार्थी रितेश निषाद सा बड़े नवापारा ने दिनांक 05/04/2026 को सूचना दिया था कि रात में करीब 12 बजे पिकअप लेकर बलौदा बाजार जा रहा था कि ग्राम छिंद आकाश ढाबा पास राजा साहू और उसके साथी मारपीट कर 18000 रु और मोबाइल लूट लिए हैं कि सूचना पर अप क्र 154/2026 धारा 351(3),136(2),309(6) bns कायम कर विवेचना में लिया गया।कायमी पश्चात से आरोपी *ओमप्रकाश उर्फ राजा साहू पिता नरसिंह साहू सा गोढ़ियारी,थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़** फरार चल रहा था।जिसे आज दबिश देकर सकुनत से पकड़ा गया।थाना लाकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को प्राथी रितेश निषाद से लूट की घटना करना स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल,प्रार्थी से लूट की गई मोबाइल और नगदी रकम बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उप निरी जगदीश ठाकुर,आर पुरुषोत्तम राठौर,विमल जांगड़े, मिनिकेतन पटेल,योगेशएवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button