हरियाली का संकल्पः अग्रवाल सम्मेलन ने टारपाली में किया वृहद पौधरोपण

रायगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा संचालित पौधरोपण पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को ग्राम टारपाली स्थित मुकेश अग्रवाल (कोतरलिया) के संयोजन में उनके फार्महाउस परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
पौधरोपण अभियान के तहत आम, अमरूद,आंवला,जामुन,सहजन और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल के निर्देशन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है, जो 24 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,प्रदेश संरक्षक अनिल अग्रवाल (बाराद्वार), प्रदेश सलाहकार सुभाष चिराग,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद बेरीवाल, प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल,जिला अध्यक्ष शिव तायल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीए संतोष टिबड़ेवाल,सीए दिनेश अग्रवाल, संजय रतेरिया,अधिवक्ता सुभाष अग्रवाल,जी.एस.नरेडी,प्रवीण बंसल,जिला कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम अग्रवाल श्नटखटश् एवं राजेंद्र रामायणी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अभाअस जिला अध्यक्ष शिव तायल ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में जुटे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहभागिता निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के संयोजक मुकेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए समाज को समय-समय पर ऐसे जनहितकारी अभियान चलाते रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं,उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
