गुंजन मिरानिया का नीट में AIR -947 रैंक

रायगढ़। रायगढ़ शहर की होनहार छात्रा गुंजन मिरानिया ने 16 जुलाई 2026 को घोषित नीट 2026 के परिणामों में आल इंडिया में 947 रैंक लाकर न केवल पूरे शहर वरन सम्पूर्ण रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। गुंजन मिरानिया ने नीट की तैयारी घर पर रह कर ही की है, उसने बाहर जाकर कोई कोचिंग नहीं ली।
गुंजन शुरू से ही मेघावी छात्रा रही है. ओ.पी. जिंदल स्कूल रायगढ़ की नियमित छात्रा के रूप में उसने पढ़ाई की. दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत और इस साल 2026 के बारहवीं बोर्ड में 97.20 प्रतिशत अंक लाकर जिंदल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। गुंजन आयकर अधिवक्ता मनोज मिरानिया की सुपुत्री है. गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय बनोरा वाले बाबाजी के आशीर्वाद के साथ अपने गुरुजनों और परिजनों के सहयोग को दिया है। रायगढ़ की इस होनहार बेटी ने नीट एआईआर में 947 रैंक लाकर रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।
